ढोल मत पीटो, काम करो ;
काम का परिणाम दिखाओ और नाम करो ;
कोई भी उपलब्धि हासिल अपने ईमान से करो ;
अपने योग्यता से जीवन में सब लक्ष्य हासिल करो I
ढोल मत पीटो, काम करो ;
सिर्फ अपने दिमाग का इस्तेमाल करो ;
फ़िज़ूल की बातों में समय का नुकसान मत करो ;
चापलूसी नहीं, सिर्फ अपने हुनर का इस्तेमाल करो I
ढोल मत पीटो, काम करो ;
पूजा केवल अपने कर्म की करो ;
किसी को भी केवल अपने काम से ख़ुश करो ;
किसी का समर्थन नहीं, सिर्फ कर्म का सम्मान करो I
ढोल मत पीटो, काम करो ;
विकास में आने वाली बाधा को दूर करो ;
अगर हो हिम्मत तो हर मुश्किल आसान करो ;
अपमान करने वालों का हर अहंकार चाकनाचूर करो I
ढोल मत पीटो, काम करो ;
बेकार की बातों में, मत टाइम पास करो ;
भावनाओं पर काबू रख, हर चुनौती स्वीकार करो ;
किसी का भीख नहीं, काम का इनाम स्वीकार करो I
ढोल मत पीटो, काम करो ;
भेदभाव की ऐसी की तैसी करो ;
अपने मंजिल की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित करो ;
नए उत्पादक तथा रचनात्मक विचार हमेशा लागू करो I