विज्ञापन

अखबार

santosh DRDO

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ~ अखबार
        
                                                    
                            
आपको सुबह - सुबह तेज भूख लगी है
घंटों प्रतीक्षा के बाद खाने का टिफिन आया
उत्सुकता को बिना जाहिर किए
इत्मीनान से टिफिन खोला....
सब्जी की जगह अचार था
दो हरी मिर्च , ढेर सारा नमक और
रोटी की जगह कूड़ा मिला
मैं पूछता हूं.....
खाना कैसा लगा ?

मेरे बदन में आग लग गई
मैं बुरी तरह झुलस गया , और
इस तरह मुझे पता चला , आखिर
भूख से ज्यादा लोग
आग में जलकर क्यों मर रहे हैं ?
मेरा सवाल है.....
हम अखबार क्यों पढ़ रहे हैं ?
" संतोष यदुवंशी "


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile