रिश्तों का होना जरूरी है जिंदगी मे
जैसे हवा सांस लेने के लिए l
रिश्तों को होना चाहिए पवित्र
गंगा की तरह l
रिश्तों की ज़मीन होनी ही चाहिए ज्यादा जरखेज
जिसमे प्यार के फूलों का चमन
महकता रहे निरंतर l
रिश्तों मे जरूरी है
असहमति को पर्याप्त सम्मान मिलना
ताकि टिके रह सके अनंत काल तक l
रिश्ते बंधे होने चाहिए एक अदृश्य अटूट डोर से
ताकि उड़ा जा सके आसमानों के पार तक l