यह पल दो पल की जिंदगानी है,
बचपन आज, तो कल जवानी है,
फिर बुढ़ौती, अंत में खत्म कहानी है।
लख चौरासी में दर-दर भटके
फिर भी मानुष तन न पानी है
खता, गुनाह से जब घड़े भर जायेंगे
शिकवे, गिले सब यही रह जायेंगे
तेरे किए पर फिर रहम न आनी है
जो गुजर गया वो गुजर गया
चिंता किस बात की है जो सुधर गया
होगा कटघरे में वो खड़ा
जो इन सब से मुकर गया
गवाह इतिहास है सबकी यही कहानी है
जीवन है तो ढंग से जियो
अच्छा सुनो और अच्छा कहो
भाईचारा और प्रेम बढाओ
सच्चा घूंट इमान का पियो
“राज” परमपद का सबको बतलानी है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।