विज्ञापन

कविता: उत्कंठा (अभिलाषा)

Sanjay Saroj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            छुपते-छुपाते आये वो पर बात अभी बाकी है
        
                                                    
                            
दिल में सोये न जाने जज्बात अभी बाकी है ||

वो कहकर चलते बने, फिर आयेंगे
कैसे बताऊँ उनको की मुलाकात अभी बाकी है ||

हे! निशा तू खींच ले अपने तम की चादर
ताकि उनसे कह सकूँ की रात अभी बाकी है ||

कुछ देर बैठो पास मेरे, जुल्फों से खेलो तुम
सर रखूं जिन हांथों पर वह हाथ अभी बाकी है ||

प्रेम की लौ में जल रहा मेरा चन्दन सा बदन
रोक दो इस आवेग को, एक साथ अभी बाकी है ||

इतनी जल्दी क्या है, अभी तो कुछ बात भी नहीं हुई
जी भरकर बात करुँगी, अभी तो सारी बात बाकी है ||

जब थम जाये आँसूं मेरे, फिर शौक से चले जाना
ऐसे में कहाँ जाओगे बरसात अभी बाकी है ||

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile