विज्ञापन

कविता: किसान

Sanjay Saroj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कड़ी धुप में हल चलाता
        
                                                    
                            
ना-नुकुर न करने आता
सख्त धरा का उर चीरकर
सबके लिए अन्न उगाता
उदर सभी का वो है भरता |
और बेचारा वो क्या करता ||
फटी तौलिये को ओढ़कर
ठिठुरन से स्वयं को बचाता
पड़े अकाल प्रकृति आपदा
बैठ निरुत्तर आहें भरता
प्रलय-प्रवाह से वो है डरता |
और बेचारा वो क्या करता ||
रुखी सूखी रोटी खाके
उगा रहा है वो धन-धान
मिले पेट भर सबको भोजन
पर किस-किस ने दिया ध्यान?
शहर-गाँव का दुःख है हरता |
और बेचारा वो क्या करता ||
महंगे हो गए बीज और पानी
आगे चलेगी कैसे किसानी
लाभ नहीं है इसमें है हानि
हर किसान की यही कहानी
यह सोचकर एक निर्णय करता |
इसलिए किसान आत्महत्या करता ||

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile