विज्ञापन

गज़ल

Sanjay Saroj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुहब्बत में दामन छुड़ा तो न लोगे।
        
                                                    
                            
ये नज़रें किसी से मिला तो न लोगे।।

अगर राह में मोड़ आ जाये कोई।
कहीं ग़ैर से दिल लगा तो न लोगे।।

अभी तो सुलाया है अपने बगल में।
कहीं रात करवट घुमा तो न लोगे।।

छिड़कते अभी जान हो हम पे लेकिन।
कहीं मुझ से दूरी बना तो न लोगे।।

ये पहली मुहब्बत तुम्हारे लिये है।
मुझे दूसरी तुम बना तो न लोगे।।

मै आयी हूँ सब छोड़ तेरे ही ख़ातिर।
कहीं हाथ सर से हटा तो न लोगे।।

तुम्हारे ही ख़्वाबों से जिंदा अभी हूँ।
बुरा ख़्वाब कह के मिटा तो न लोगे।।

बहुत प्यार करती हूँ तुम जानते हो।
कहो "राज़" इसका सिला तो न लोगे।।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

 
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile