विज्ञापन

क्या करूँ दिल मेरा आज ख़ामोश है

Sanjay Saroj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या करूँ दिल मेरा आज ख़ामोश है।
        
                                                    
                            
थम गया है कि थोड़ा सा बेहोश है।।

रोज होती यहाँ जम के हैवानियत।
देख लो सब नशे में ही मदहोश हैं।।

बाज़ आते नहीं ओछी हरक़त से ये।
क्या करे परवरिश का ही जब दोष है।।

कायदा सब तो उनके ही हाथों में हैं।
क्या हुआ तेरे सीने में आक्रोश है।।

भूल जाते है एहसान का भी सिला।
मानते ही नहीं सब फरामोश है।।

उठ जरा "राज़" तू अब बता दे उन्हें।
तू नशे में नहीं, आ गया होश है।।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile