पीपल, बरगद की छांव में
था बड़ा मज़ा मेरे गांव में
कहाँ से कहाँ ये गया जमाना
नहीं दिखती अब चीज़ पुरानी
अब धुल न लगती पांव में
था बड़ा मज़ा मेरे गांव में
धोती कुरता सब छूटा भाई
कमर बेल्ट लटकी गर टाई
टाईट जींस है पांव में
था बड़ा मज़ा मेरे गांव में
बेना पंखी छूट गया सब
कूलर एसी जगह ले लिए अब
कहाँ खो गयी शुद्ध हवा अब
जो मिलती झुरमुट की छाँव में
था बड़ा मज़ा मेरे गाँव में
उपर-नीचे सेहत होती
स्वस्थ शरीर को आत्मा रोती
सब रोग-दोष की दवा है मिलती
बड़े बुजुर्ग के पाँव में
था बड़ा मज़ा मेरे गांव में
सादा सरल गांव का जीवन
भीड़-भाड़ और शहर में अनबन
कितना पाए किसका ले लें
सब अपने-अपने है दांव में
था बड़ा मज़ा मेरे गांव में
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।