विज्ञापन

अब घर नहीं मकान बनते हैं

Sanjay Saroj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अब घर नहीं, मकान बनते हैं
        
                                                    
                            
पानी के जैसे रूपया खूब बहता है
मूक पेंटिंग और नंगे स्टेचू से
कोने और दीवारें भरे
बेडरूम भी अलग हैं सबके
डायनिंग टेबल से हॉल भरे
रहने वाला कोई नही है
केवल आंसू बहते हैं
न दादी न पोता है
न नवजात रोता है
बड़ा या छोटा भाई नहीं है
ननद और भौजाई नहीं है
देखो इन खूबसूरत छतों को
मकड़ी के जाले से सजते हैं
दरवाज़ों से ना दीवालों से
घर बनता है घर वालों से
परिवार नहीं तो सब बेकार है
ख़ुशहाल जीवन का यही सार है
यह "राज" की बात हम कहते हैं
अब घर नहीं मकान बनते हैं

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile