अन्तर्मन का दर्द छुपाती।
ना छलकाती आंखों को।।
होठों पर मन्द मुस्कान।
कोई पढ़ ना ले खामोशी को।।
चांदी में लिपटी प्रथम किरण।
लघु आंगन में बड़े सवेरे।।
तरकस ना कोई पैनी धार।
मन में गुनती पीड़ा राग।।
मन दर्पण में बड़े सवेरे।
साहिल तेरा आलीसान।।
तन्हाई का हाल सुनाती।
महफ़िल में झुक जाती आंखें।।
केश घेनेरे काले तेरे।
रैन में छुपाई आंखें।।
कर्तव्य पथ पर अडिग खड़ी।
ना अधिकारों का मान आंखें।।
सबको सुनकर मौन रहती।
मद्धम है नखरे की चाल।।
ना उछलती ना मचलती।
भीगी ना गजरे की धार।।
मीन जैसे नयन युगल।
पक्षी करते कलरव गान।।
सीप जैसे बन्द कपाट।
लव खोले तो मधुमास।।
गुन -गुन करता भंवरा देखा।
गुल के जैसे बन्द कपाट।।
शाम सवेरे शिक्षा मन्दिर।
आलम तेरा आलीसान।।
धवल कान्ती दांतों की।
और ये हल्की सी मुस्कान।।
छिटके मोती सावन के।
श्वेता कमल के झर गए पात।।
तेरी हसरतें तेरे दिल नादान में हैं।
ढूंढ़ती नहीं सुकून महफ़िल में।।
सारा सुकून तेरे दिल के मकां में है।।।
हुनर रुतबे का आए कहां से।
शायद तेरे फलसफे में।।
महफ़िलों का दौर न था।।।
दर्दे जहां मौजूद था।
या फ़र्ज़ का मिज़ाज था।।
मन दर्पण में बड़े सवेरे।
साहिल तेरा आलीसान था।।