हृदय की कठोरता की चरम स्थिति में है *मेरा भारत महान* ,
पहले राष्ट्र में भ्रष्टाचार होता था,अब *भ्रष्टाचार में है राष्ट्र मेरा भारत महान*
जंतर मंतर पे खड़ा है मेरे राष्ट्र का भविष्य,
मांगने न्याय कोई मां खड़ी है अपने बेटे के लिए,
कोई पिता अपनी बेटी के लिए,
कोई संतान खड़ी अपने परिवार के आने वाले कल के लिए ,
बहुत बड़ी कीमत मांग ली मेरे राष्ट्र के ठेकेदारों ने ,
ढूंढ नहीं पा रहे हैं अंतर हिंदू मुसलमानों में,
हर भारतवासी का हृदय चीत्कार रहा है ,आ जाओ हे बजरंगबली इस लंका दहन को,
हे राम फिर एक सेतु बनाओ सिया बचाने को,
हे कृष्ण फिर चिर बढ़ाओ भारत की लाज बचाने को,
महाभारत फिर रचो कौरवों का दंभ मिटाने को ,
हे शक्ति बना दो शक्तिशाली हर न्याय के भिक्षुक को,
भर दो झोली फिर से भारतमाता की,
एक ही भगत , सुभाष, चंद्रशेखर....रहने दो मेरे इतिहास में पुनः बलिदान ना मांगो मेरे नौनिहालों से
उनका विश्वास न छीनो *वंदे मातरम् और जन मन गण गाने* को........कहने का अवसर दो उन्हें भी *मेरा भारत महान*