विज्ञापन

बॉस का आदेश है

Sandip Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बॉस का आदेश है
        
                                                    
                            
आज ये सारा काम करके जाना है,
भले ही तीन घंटे अधिक लग जाए
पूरा रिपोर्ट फिर बॉस को पहुचाना है।
अब बॉस के प्रोमोशन का सवाल है
काम पूरा नहीं हुआ तो पक्का बवाल है।
बॉस को क्या पड़ी है कि...
मेरे बच्चों को भी मेरा इंतज़ार है
उन्हें भी खाना खिलाना है
बूढ़े पिता जी को दवा पिलाना है
घर के लिए कुछ साग सब्जी भी ले जाना है
ज्यादा देर हुई तो मार्केट भी बन्द हो जाना है
अजीब उलझन है यहाँ ज़िंदगी में भाई
इधर गढ्ढा है और उधर है खाई

बहुत घिस घिस के तो एक नौकरी है पाई
उपर से अपने बॉस की ये तानाशाही
कभी लगता है छोड़ दे ये नौकरी
अगले ही पल पूरी जिंदगी है आँखों में समाई।
कुछ सोचकर....
फिर से काम में लग जाना है,
बॉस ने कहा है रुक के जाना है
रिपोर्ट सारा डिटेल में पहुँचाना है।
वरना वार्निंग लेटर और मेमो तक बात जाना है
क्योंकि बॉस के प्रोमोशन का सवाल है।
काम पूरा करके ही जाना है।
वरना.... आप खुद समझदार है ,आगे आपकी मर्ज़ी
-संदीप कुमार सिंह
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile