विज्ञापन

विधि का लिखा विधान

Sandip Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विधि का लिखा विधान है, समझ इसे तू ईश।
        
                                                    
                            
कर्म राह चलता रहूं, कृपा करे जगदीश।।

विधि का लिखा विधान है, होना नहीं हताश।
नेक इरादे रख सदा, खुशियां रहे अनाश।।

विधि का लिखा विधान है, पूर्ण करेंगें आस।
पालन करें विधान का, प्रभु का रहिए दास।।

विधि का लिखा विधान है, उनको शुद्ध प्रणाम।
करूं कठिन श्रम मन लगा, सफल करूं हर काम।।

विधि का लिखा विधान है, करूं सदा स्वीकार।
स्वच्छ भाव को मैं रखूं, ले लूं सब अधिकार।।

- (स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sunil kumar

181 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

161 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

578 कविताएं

View Profile