विज्ञापन

एक खास एहसास

Sandhya tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे प्यार से आज यूँ,
        
                                                    
                            
जुड़ा हुआ-सा एहसास है,
मन में जो छुपे थे अरमान,
आज उन्हें मिलने की आस है।

तेरी आँखों से आँखें मिलीं,
तो जैसे कुछ कह गईं,
बिन कहे ही दिल की बातें,
दिल तक मेरे रह गईं।

कर एहसास तेरा,
मधुर-सा प्यार मिला,
तेरे ही नाम का हर पल,
जैसे कोई उपहार मिला।

तूने जो दर्द बाँट लिया,
मेरे ग़म को अपना कर,
मेरे सूने जीवन में,
खुशियों के रंग भर दिए।

जितने थे मेरे सपने,
तुमने उन्हें साकार किया,
तेरे साथ के दो पल ने,
हर दिन को ख़ास किया

हर दर्द को हंसकर सह लिया
तेरा हाथ जो हाथ में आया,
सूनी राहों पर भी फिर
जीने का विश्वास जगाया

तेरे प्यार ने बदल दिया
मेरे जीवन का हर अंदाज
अब हर धड़कन कहती है
तू ही है मेरा खास एहसास ।
18 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8653 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

117 कविताएं

View Profile