विज्ञापन

बहन की बिदाई

Sandeep Singh Sikarwar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "नये परिवार को
        
                                                    
                            
संभालने में थोड़ी कठिनाई तो होगी
लेकिन हम पुरानो की दुआ भी तो तुम्हारे साथ होगी
नए-नए सब लोग होंगे नया-नया माहौल होगा
कभी जिक्र होगा मायके का तो हम पुरानो का भी तुम्हें ख्याल होगा
उन नए लोगों में ही कोशिश करना मन लगाने की
हम पुरानो से कोशिश करना थोड़ी दूरियां बनाने की
यह रीति ही ऐसी है मजबूरी होगी हमें भुलाने की
नया घर होगा नए-नए होंगे मम्मी-पापा
भाई-बहन भी नए होंगे नए होंगे सभी मामा चाचा
घर तो वो भी होगा छत की डिजाइन थोड़ी अलग होगी
रिश्ते में तो सभी मिलेंगे हम पुरानो की भी थोड़ी तलब होगी
मेरे किसी शुभ कर्म का फल तुम्हारे नाम कर दे
ईश्वर से प्रार्थना है पूरी मुराद कर दे
खुशियां तुम्हारी कम ना हो
आँख कभी भी नम ना हो
मिलता रहे सभी रिश्ते नातों का दुलार
बरसता रहे तुम पर सदा नए परिवार का प्यार……………"
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile