इस दुनिया में कहीं कोई भी चूक नहीं,
दर्द असली जुबाँ पर उफ़ नहीं लाते हैं।
बर्फीली हवाओं में दुश्मन को शेर सा
पलक झपकते ही धूल वो चटाते हैं।
कोई कैमरा नहीं बस देशप्रेम वश,
खुद जागते हैं हमें चैन से सुलाते हैं।
-कुँवर