पर्दे की चकाचौंध में ही जो चमकते हैं,
आसुओं से नकली सहारे बन जाते हैं।
कैमरे में दुश्मन को मार गिराते हैं जो,
बिना खरोंच लगे जख्मी हो जाते हैं।
रील के हीरो हैं ये हर कदम निश्चित है,
इनके कथानक पहले ही बन जाते हैं।
करके रीटेक हर गलती सुधर लेते,
नकली खून से ही तालियाँ बटोर लाते हैं।
करोड़ों की भीड़ में मात्र छवि को दिखा,
देकर मनोरंजन बस ये सपने सजाते हैं।
चलचित्र से जैसे बाहर निकलते हैं ये,
वही फिर आम इंसान बन जाते हैं।
-कुँवर