राजभाषा नहीं है किसी राज़ की भाषा
ये तो है सरकारी काम काज की भाषा
इसे जान आसानी से हो सरकारी काम
काम समय से हो तो मिल जाए आराम
प्रारूप पत्र-आवेदन को देती है यह साध
कार्य सुगमता से बने पथ करती निर्बाध
केंद्रीय सरकार से ही बंधा है पूरा देश
केंद्रीय विद्यालय भी देता है यही संदेश
रुचि रखो राजभाषा में लो इसका संज्ञान
प्रशासन के जंगल में मंगल का हो विधान
-कुँवर संदीप सिंह