अस्पताल में दो बालक थे
अपने पिता के साथ
उनके पिता थे वहां पर रोगी
वृद्ध पिता के साथ
मैने पूछा इन बालकों की
माता कहां गई
बोले माता के साथ मेरे खिलाफ
मायके में जम गई
मासूम बच्चों को देखकर मेरे
दिल ने चोट खाया
किसी ममता में भला कैसे
इतना खोट आया
-कुँवर संदीप सिंह