है जीवन का उद्घोष प्रथम
वह है अंतिम चट्टान
मानव जीवन गतिमान रहे
उसका आधार किसान
समझें हैं उसके मोल को
जो हैं सचमुच विद्वान
इसीलिए तो कहना पड़ा
जय जवान-जय किसान
-संदीप सिंह कुँवर