आरक्षण ठीक है कमजोर के
क्षमता निर्माण में
वर्तमान रूप इसका देश को
पहुंचा देगा उजाड़ में
जिस व्यक्तित्व में क्षमता का
सच ही अभाव है
दायित्व निर्वहन को उससे
नहीं मिलता बहाव है
कमजोर को दीजिए भरपूर
मौके विकास के
मत मिटाइए अपने देश को
प्रतिभा निकास से
-कुँवर संदीप सिंह