विज्ञापन

लड़की रही होगी ।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी के घर की इज़्ज़त आँख की पुतली रही होगी।।
        
                                                    
                            
ये जो अब लाचार दिखती है कभी लड़की रही होगी।।

कभी ये भी किसी की ज़िंदगी की नूर ए नज़र होगी,,
किसी दरिया समंदर में ये मनचली मछली रही होगी।।

क्या हर वक़्त इशारों ही इशारे में कमियां गिनाते हो,,
इस वीरा पड़े खंडहर में भी कभी खिड़की रही होगी।।

लिखते रहते हो जिन दीवारों पर बड़ी बात तुम यारों,,
इन्हीं दीवारों के पीछे अबला कभी कोई जली होगी।

ज़माने भर में क्यूँ कोई इनके लिए आगे नहीं आता,,
कभी तो इनके हिस्से भी यहाँ कोई अँगुली रही होगी


किसी ने सच कहा है जब तलक काँधे है जी लो तुम,,
उठा जो बाप का साया तो उस दिन संदली नहीं होगी।।

निशाना साध लो जितना भी तुम पर साधा जाए देव,,
तुम भी देख लेना एक दिन ये पुस्ते नस्ली नहीं होगी।।
-सुनील देव
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all