तेरे बग़ैर क्या कहें हमनें क्या क्या सहे हैं ग़म।।
बातें तो रोज़ करते है मगर मिलते नहीं है हम।।
कितने बरस गुज़र गए हैं मिलने की आरज़ू में,,
होठों पे प्यास उम्र भर और आँखें रही है नम।।
किस तरह आगे गुजरेगी ये अभी तो बहुत बची,,
घेरे है हयात क़ैद ओ कफ़स उठते नहीं कदम।।
रह रह के साँस आ रही और सूरज ना दूर तक,,
डर लग रहा यार के आज निकल ना जाए दम।।
इस पार से उस पार तक कुछ भी तो नहीं है,,
जहां तक भी जाती हैं नज़र हटते नहीं हैं ग़म।।
कोशिश भी कर के देख ली हासिल ना कुछ हुआ,
दरिया मिला ना आब ही आंखों में रहा ना दम।।
उस रोज़ से आज तक जब पहले मिले थे देव,,
भूले से ना भूल पाएंगे चाहे कितने सताए ग़म।।
-सुनील देव