विज्ञापन

दिल टूटा उन्हें दिखाएंगे मुलाक़ात भी तो हो।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितना किसी को रोयेंगे कुछ बात भी तो हो।।
        
                                                    
                            
पलकों पर ख़्वाब बोयेंगे कुछ रात भी तो हो।।
क्या तक़ रहे हो चाँद को कुछ भी तो नहीं है,,
कितना जिगर को धोएंगे कुछ याद भी तो हो।।
अब मुझको भी पिला दे तू क्या सोच रहा है,,
दिल तुझको भी मनाएंगे ज़ज़्बात भी तो हो।।
कहने को कहते आएं है मुझ को बुरा भला,,,
जीने को जीते जायेंगे कुछ हयात भी तो हो।।
ज़िन्दा है जिस्म जी रहे रूह का गुमान क्या,,,
जलने को जल तो जायेंगे अब मौत भी तो हो।।
छोड़ा है गाँव जब से हमने हंसी भूल गए हैं,,
बच्चे तो बन जाएंगे कुछ क़ुराफ़ात भी तो हो।।
अब यादों के सहारे भी कब तक कटेगी देव,,
दिल टूटा उन्हें दिखाएंगे मुलाक़ात भी तो हो।।
-सुनील देव
24 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile