विज्ञापन

इस मयकदे में ज़िंदगी अब कोई जिंदगी नहीं।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बदले हुए हैं सारे यहाँ अब कोई हमनशीं नहीं।।
        
                                                    
                            
किसको सुनाएं हाल ए दिल कोई आदमी नहीं।।
अब क्या कहें किसी को इस दौर ए फ़िज़ा में,,
सुनता है ना देखता है यहाँ कोई हाशमी नहीं।।
जिसको भी सोचता है दिल ये अब ग़ैर ही लगे,,
अपने शहर में अपना सा अब कोई कहीं नहीं।।
हर कोई लगा है लूटने यहाँ दोनों आँख मूंदके,,
अपनी खुशी के आगे अब कोई लाज़मी नहीं।।
इमां को बेच कर के हमनें बना ली है हवेलियां,,
दीवारें तो रंगी है रुख पे अब कोई ताज़गी नहीं।।
मुश्किल से जां बचाई थी क्या वो भी चली गई,,
साँसें तो चल रही है मगर कोई कुशादगी नहीं।।
यादों के सहारे भी तेरी कब तलक गुजरती देव,,
इस मयकदे में ज़िंदगी अब कोई जिंदगी नहीं।।
-सुनील देव
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile