भुला कर देर तक तुझको मैं कभी रह नहीं पाया।
दिल की रह गई दिल में के कभी कह नहीं पाया।
उन्हीं आंखों में अब तक ढूंढता हूं आस जीने की,,
के आँसूं आ गया पलकों पे कभी बह नहीं पाया।।
कहां ले जाऊँ खुद को अब कहां मैं दफ़्न हो जाऊं
जो ख़्वाहिश पाल रखी थी मैं कभी कह नहीं पाया
कहानी रात भर चलती तो शायद भूल भी जाता,,
के क्या गुज़री है दिल पर मैं कभी कह नहीं पाया।
सुनने और सुनाने के क्या वही दिन लौट आएंगे,,
कितना सताते हैं सन्नाटे के कभी कह नहीं पाया।।
इक तस्वीर उस पर यादों के जो कुछ फ़ूल आए हैं,
रहा मरहूम खुशबू से तेरी मगर कभी छू नहीं पाया
ख़ुदा का नाम लेकर ही अब तक मैं जी रहा हूं देव,
तेरा तो नाम भी मैं इस ज़ुबाँ से कभी ले नहीं पाया।
-सुनील देव