चलो एहसास के कुछ फूल तोड़े और खो जाएं।।
के टूटे हुए टुकड़ों को फिर जोड़ें और खो जाएं।।
क्या दिन थे वो भी जब कभी हम मिलते रहते थे,,
जवाँ दिल के किस्से फिर से जोड़े और खो जाएं।
अभी खूशबू बसी है साँस में महसूस कर ले हम,,
गले लग कर खुद ही के दर्द छोड़े और खो जाएं।।
नहीं मुमकिन नहीं है मिलना तो क्या हुआ यारों,,
पुरानी यादों की तस्वीरों को जोड़े और खो जाएं।।
कहानी उम्र की होती तो कब की ख़त्म हो जाती,,
मोहब्बत में गिले सिकवो को छोड़े और खो जाएं।
अब तो कहना सुनना देखना तकना भी नहीं है,,
नज़र पे पलकों के कुछ पर्दे छोड़ें और सो जाएं।।
सुना हैं आख़िरी में कुछ भी यहाँ से साथ ना जाता
अगर यही सच है तो देव सब छोड़े और खो जाएं।
-सुनील देव