विज्ञापन

बस वहीं से

Sanajay Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मन में एक घृणापन सा है ,
        
                                                    
                            
क्रोध या नफरत नहीं,।
इन दोनों में से कोई भी,
एक होता तो गनीमत था,
ये पहले कभी नहीं हुआ
ये एक अंत का प्रबल संकेत है।।
जो बहुत जरूरी था,
और शायद बहुत पहले
हो जाना था इसे ।।।
बनावटी चीजें बहुत देर तक
अपना असर नहीं रख पाती,
मगर तुमने अपने
नाटकीयपन से इसे
गलत साबित कर दिया,
काईयांपन और चाईगिरी की,
जो छाप तुमने मेरे हृदय पर,
छोड़ी ,वो बहुत ही
गहरी पैठ लिए है।।।।
तुम जैसे लोग निजी
जीवन में सफल होते हैं,
किंतु अन्य संबंधों के
लिए भीतरघात जैसे
भयावह होते हैं,
सबकुछ खत्म कर के
रख देते हैं,
सुधार करने के प्रत्येक अवसर को,
कुचल देते हैं,
स्वार्थपूर्ण रोने दुःखी होने के,
स्वांग बख़ूबी करते हैं,
कृतघ्न होते हैं सबकुछ भुलाकर,
संवेदित पलों में भी
डांडिया रचाते हैं,
बस वहीं से, उन्हीं
नाजुक पलों से,
गिर जाते हैं सर्वदा के लिए,।।।।।।
पहले के किए गए,
निष्ठुर और संवेदनहीन कर्मों से बनाते हैं
खुद का भाग्य,,
और मिटा देते हैं
अंतर्मन के किसी कोने में
सिसक रहे भावनाओं
के उस नमी को
जो बदलाव के आने की
राह देखते - देखते
निर्मम और सख्त हो जाते हैं,
हर कोमल श्रोत को
सुखा देते हैं... जलविहीन कर देते हैं
और बन जाते हैं एक
मर्मान्तक श्राप के भागी।।
 
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile