विज्ञापन

हाँ मैं भी गुनहगार हूँ

Samkit Jain

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हाँ मैं भी गुनहगार हूँ
        
                                                    
                            
हरे भरे वन उपवन को,
सीमेंट कंकरीट का बना डाला
अपनी चंद सुविधाओं के खातिर,
सबको नष्ट जो कर डाला
अपनी ही बस्ती बसाने के खातिर,
सबको जो बेघर कर डाला
भविष्य उज्ज्वल करने के खातिर,
भविष्य को ही तबाह कर डाला
भविष्य की इस तबाही का,
हाँ! मैं भी भागीदार हूँ
धरती के इस क्रोध का,
हाँ! मैं भी हिस्सेदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!

मूक पशु पक्षियों को,
बराबर जो सताया है
कभी भाला कभी माया,
बर्बरता से जो मारा है
बेजुबां आँसू को तो छोड़ो !
माँस नौच नौच के खाया है
एक माँ को जन्मे - अजन्मे बच्चे से,
जुदा जो हमने कराया है
उस माँ के बेजुबाँ प्रश्न का,
हाँ मैं भी जवाबदार हूँ
उन बेजुबाँ आँखों के पानी का,
हाँ मैं भी जिम्मेदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!

धरती पानी पशु पक्षी का,
हाँ मैं भी कसूरवार हूँ
निर्दयी इंसानों की भीड़ का,
हाँ मैं भी भागीदार हूँ
आज इंसान होने पर,
हाँ मैं भी शर्मसार हूँ
हे भगवन ! तेरा क्रोध ये ज़ायज
तेरी हर लाठी का हाँ मैं भी हकदार हूँ
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!
हाँ मैं भी गुनहगार हूँ !!!

समकित जैन "सारिकेय"


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all