विज्ञापन

अब ज़िदंगी जीने का मन है

Samkit Jain

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यूँ तो ज़िन्दगी खूब बिता ली
        
                                                    
                            
अब ज़िदंगी जीने का मन है
फिर किसी कागज की कश्ती में बैठकर
उस पार जाने को मन है

यूँ तो हकीकत की दुनिया में खूब खो लिए
अब परियों के देश में जाने का मन है
फिर दादी नानी की गोद में सिर रख कर
किस्सों में खो जाने को मन है

यूँ तो शामें कई गुज़ार ली
अब शामें हसीन बनाने को मन है
फिर खिलखिलाते हुए चहचाहते हुए
नंगे पाँव दौड़ जाने को मन है

यूँ तो फल खूब खा लिए
अब फल के रसों में डूब जाने को मन है
फिर पड़ोस के रामू काका की बगीची से
फल चुरा कर भाग जाने को मन है

यूँ तो बागानों में नकली ठहाके खूब लगा लिए
अब खुल कर खिलखिलाने को मन है
फिर चिल्लरो की खनखनाहट पर
खुल कर मचल जाने को मन है

बचपने में कितनी बड़ी नादानी कर बैठे
बड़े होने की जल्दी में बचपन ही खो बैठे
आज फिर उस बचपन में लौट जाने को मन है
ज़िन्दगी की इस उलझी उधेड़ बुन में
फिर से सुलझ जाने को मन है
अब ज़िन्दगी फिर जीने का मन है

समकित जैन "सारिकेय"


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all