जीवन है मेरा कृष्ण के नाम
ज़िंदगी जिसकी बनी मिसाल
आज भी हर मां प्यार देती कान्हा नाम
* बचपन से रहे माँ से दूर
कर्तव्य के चलते मथुरा भी जाते भूल
हमेशा रहे जो सत्य के साथ
पर मां गंधारी से पाते है श्राप
*हारी सामने जिसके सेनाए हजार
पाकर सिर्फ एक श्रीकृष्ण साथ
देते है गीता का ज्ञान
गर्व करता है जिस पर जहान
मैं हजार नहीं बस आपका साथ चाहूं
चाहे संघर्ष हजार पाऊ
पाना मुझे आपके चरणो में स्थान
जीवन मेरा हैं कृष्ण के नाम