सोचो......
अगर मिले तुम्हे खुला आसमान
उसमें क्या बनना चाहोगे खास
वो सूरज जिसमें है जलन अपार
या वह चांद जो उपमा है सुंदरता की आज
चलो जो चाहो तुम वो बनना
पर सब में तुम निपुण रहना
अपनी हमेशा तुम कमियां ढूढना
चाहे लोग तुम सा बनना
मेरी मानो तो तुम परिंदा बनना
भले तुम आकाश में उड़ना
फिर भी तुम धरती पर रहना
अगर मिले तुम्हे खुला आसमान