विज्ञापन

आओ यह विचार अपनाएँ, सच-प्रेम जीवन में सजाएँ

संजय एम

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धर्म, जाति व भाषा की दीवारें, मानवता में खड़ी होती,
        
                                                    
                            
मनुष्य, मनुष्य से दूरी बनाता, गुरु-वाणी राह दिखाती।
नानक ने प्रेम का दीप जलाया, सच-सेवा पाठ पढ़ाया,
जात-पात का बंधन तोड़,  मानवता का धर्म सिखाया।

न कोई ऊँचा, न नीचा, सबमें एक ही ज्योति का वास,
ईश्वर को मंदिर-मस्जिद से आगे, खोजो यही विश्वास।
कर्म महिमा, श्रम गौरव, सत्य-सादगी का सुंदर संदेश,
लंगर में सबके साथ बैठें, मिटाइये ऊँच-नीच का भेद।
              
भूखे को खाना, दुखियों को सहारा, सेवा जीवन सार,
सद्भाव,करुणा, प्रेम की धारा, नानक खोले ज्ञान द्वार।
आज जब नफरत बढ़ती है, अहंकार मन पे छा जाता,
गुरु नानक अमृतमय संदेश, भटके मन राह दिखाता।

आओ यह विचार अपनाएँ, सच-प्रेम जीवन में सजाएँ,
मानवता का दीप जलें, अंधेरे को उजाले से भर आए।
गुरु नानक के संदेश अमर, "वाणी" जीवन का आधार,
प्रेम, शांति और भाईचारे से, सुंदर बन जाए ये संसार।
-संजय एम तराणेकर
 
7 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all