जीवन का खूबसूरत सच
जीवन का यह सुंदर सत्य, तर्कों में ना मिलता,
कोमल मन एहसासों में, इसका अर्थ खिलता।
यूं ही हरेक बात को तौलने से, रिश्ते न सँवरते,
कुछ भाव बिना कहे, "दिल" के भीतर उतरते।
प्रेम कोई गणित नहीं, न लाभ-हानि का लेखा,
ये मन की वो भाषा है, जिसे दिल ने ही देखा।
माँ, ममता, पिता का साया, बच्चों की मुस्कान,
यहाँ छिपा है जीवन का, सबसे प्यारा सम्मान।
सुख केवल धन-दौलत से, कभी न मिल पाता,
अपनों का साथ ही मन को, सच्चा 'सुख' देता।
तर्क भलें 'राह' दिखाए, एहसास मंजिल बनते,
सूखे मन के आँगन, संवेदना के 'पुष्प' खिलते।
जीवन केवल जीत-हार का, कोई खेल न होता,
किसी के आँसू पोंछना भी, कम कर्म ना होता।
जो मन से मन को समझे, वही इंसान कहलाए,
जीवन का सुंदर सच हैं यहीं, स्नेह बाँटता जाए।
-संजय एम तराणेकर