विज्ञापन

तिरंगे की शान लिए, मैदान में जब वो आया

संजय एम

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तिरंगे की शान लिए, मैदान में जब वो आया,
        
                                                    
                            
हरेक गेंद पर 'बल्ले' से, तूफान नया उठाया।
न तिरसठ, न तिहत्तर, रन थे बस दो सौ चार,
तिरपन गेंदों में लिखा, क्रिकेट का चमत्कार।

चौकों-छक्कों की बारिश थी, गेंदबाज बेहाल,
हर प्रहार से 'गूंज' उठा, दर्शकों का जयकार।
चौदह ओवर की कहानी में, ऐसे रंग जमाया,
भारत 'ए' के वीर ने, ये इतिहास नया बनाया।

ईंट-ईंट मेहनत से, यूं सपनों को आकार दिया,
धैर्य, हौसले, हुनर का, मैदान में दीदार किया।
कभी गेंद सीमा पार हैं, कभी दर्शक झूम उठे,
बल्लेबाजी देख सारे, क्रिकेट प्रेमी खिल उठे।

यह केवल 'रन' नहीं थे, प्रतिभा का हैं सम्मान,
युवा खिलाड़ी के हाथों,चमके भारत का मान।
आज की ये पारी कल की, नई उम्मीद जगाए,
सूर्यवंशी का बल्ला यूँ , सफलता गीत सुनाए।
-संजय एम तराणेकर
 
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7767 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile