जिंदगी के सफर में
कई लोग मिलते हैं
कुछ हमे याद करते हैं
किसी को हम याद आते हैं
और इसी बीच हम खो जाते हैं
अपने रास्ते निकल जाते हैं
पर एक चीज जो हम सबको जोड़े रखती है
वो हैं हमारी यादें
चाहे वो कितनी भी पुरानी हो
या नई
पर यादें तो यादें होती हैं
वो बीता हुआ पल जो वापस नहीं आता
इसलिए आज में कल की यादें समेटे
खुद को उन यादों में पाकर और
खुद से नहीं बल्कि कुछ खास लोगों से
जो हमारी जिंदगी का अहम अंग हैं
उनके साथ बीते हुए पल
उन यादों को फिर याद करते हैं
वो लोग हमे याद आएं
और हम उनको याद आएं
बस यही फ़रियाद करते हैं