विज्ञापन

औपचारिकता

sahil sahil

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आजकल हर रिश्ता निभाना महज़ एक औपचारिकता है,
        
                                                    
                            
इसलिए रिश्ता वैसा सुंदर होता नहीं, जैसा तस्वीरों में दिखता है।
रंग-बिरंगे झूठ सजा रखे हैं लोगों ने अपनी जुबां पर,
बस एक शायर ही है, जो काली स्याही से सच लिखता है।
सच की तो फ़ितरत है नीलाम होना,
वह तो बस झूठ ही है, जो कौड़ी से करोड़ में बिकता है!
भले मेरा भगवान पत्थर बना बैठा है आँखें मूंदकर,
पर मुझे पता है, उसको बंद आँखों से भी सब दिखता है।
-साहिल
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile

Kaizad B.

7 कविताएं

View Profile