विज्ञापन

श्री गणेशाय नमः

Sadhna Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            श्री गणेशाय नमः
        
                                                    
                            
🙏🙏🙏🙏

गणनायक शुभ मंगल कर दो,
बुद्धि-विवेक हृदय में भर दो।

विघ्न हरो हे गजानन देवा,
चरणों की दो हमको सेवा।

अपनी कृपा सदा बरसाओ,
सूने मन में दीप जलाओ।

दीन-दयाल हमारी सुन लो,
जीवन के प्रभु संकट हर लो।

नमन करूँ हे गणपति देवा,
सफल करो हर मन की सेवा।।
-साधना मिश्रा विंध्य
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all