विज्ञापन

असल संसार में साथ रहें।

sachin verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारी मृत्यु पर
        
                                                    
                            
मैं नहीं देख पाऊँगा
तुम्हें मरते हुए
तड़पते हुए

मैं मृत्यु से नहीं डरता
तुम्हारे तड़पने
और मरने से डरता हूँ

क्योंकि इसके बाद
हम कभी मिल नहीं पाएँगे
वहाँ जहाँ हम
हमेशा मिलते रहे हैं

हमारा मिलना
केवल एक स्थान पर ही
सार्थक हो सकता है
वह सिर्फ़
मेरे विचारों में

अतः मैं चाहता हूँ
हम विचारों में नहीं
असल संसार में साथ रहें।
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile