आज छुट्टी है !
तेज़ बारिश हो रही थी,
फिर भी बस स्टैंड पर भीड़ थी ,
छोटे बच्चे स्कूल बस का
इंतज़ार कर रहे थे
उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
अचानक एक छोटी बस
स्टैंड के सामने आकर रुकी ,
कंडक्टर ने चिल्लाकर कहा,
"आज स्कूल की छुट्टी है ,
सब सड़के स्कूल के पास की
कमर तक पानी में डूबी हुई हैं,"
यह सुनकर बच्चे
खुशी से चिल्ला उठे,
"आज छुट्टी है ! आज छुट्टी है !
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य