जीवन मे परीक्षाएँ
जीवन के अहम और
निर्णायक पलों में,
कई महान लोगों को
अलग-अलग तरह के ,
परीक्षाओं या सवालों का
सामना करना पड़ा है।
पांडवों को एक यक्ष
के कुछ सवालों का
सामना करना पड़ा ,
युधिष्ठिर को छोड़कर,
बाकी सभी सही
जवाब नहीं दे पाए ,
बेहोश हो गए,
अकेले युधिष्ठिर ने
सही जवाब देकर अपने
भाइयों की जान बचाई।
रामायण में माता सीता
को भगवान राम के सामने
अग्नि-परीक्षा से गुज़रना पड़ा था।
चाहे स्कूल हो, कॉलेज हो
या काम की जगह,
हर अहम मोड़ पर
परीक्षाओं का सामना
करना पड़ता है।
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य