विज्ञापन

पत्नी को जन्मदिन की बधाई संदेश

Rupesh Sahu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शांति स्वरूपिणी, कुटुंब संयोजनी,
        
                                                    
                            
अर्धांगिनी मेरे जीवन की है बहार।
धन्य-धन्य वे माता-पिता,
जिन्होंने अवतरित किया तुझे इस संसार ।
तुझे देकर मेरे रैन बसेरे को,
बना दिया सरताज।
तेरे आने से मेरी नैया,
हो गई अब तो पार।
हर रिश्ते-नाते को माने,
जैसे सुर संग ताल।
बच्चों को आँचल में लेकर,
करती बेहद प्यार।
ऐसी ममतामयी प्रिये को,
जन्म दिवस का प्यार।
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all