तुमने जवाब नहीं दिया मैंने
सवाल करना छोड़ दिया
तुम व्यस्त थे शायद मैंने
परेशान करना छोड़ दिया
तुम्हारी दुनिया बहुत बड़ी है मैं
खुद को छोटा मान लिया
तुम खुश रहो हमेशा मैंने
अपना हक मांगना छोड़ दिया