विज्ञापन

तुम्हारे बिन

Rohit Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            “वो क़स्मे, वो वादे,वो वफ़ाएँ कहाँ हैं ?
        
                                                    
                            
तुमने जो दी थी,वो सदायें कहाँ हैं?
महकाओगी जीवन,वो वादा तुम्हारा
वो फूल,वो ख़ुशबू,वो फ़िज़ाएँ कहाँ हैं.?
मेरी राह तकती,जो निगाहें कभी थी
वो नज़र,वो आँखे , वो निगाहें कहाँ हैं ?
जिन राहों में तुम और हम हमसफ़र थे
वो गली,वो डगर,वो राहें कहाँ हैं ?,
मिले जिससे राहत,मेरे दर्द-ए-गम को
वो जादू,वो टोना,वो दवाएँ कहाँ हैं ?”
-रोहित तिवारी
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all