विज्ञापन

महबूब वतन है जिनका

Rohit Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बाँध कफ़न सीमा पे खड़े देखो तो यही दिलवाले वाले हैं
        
                                                    
                            
महबूब वतन है जिनका वो मस्त मगन मतवाले हैं
आन बान और शान के खातिर
देश के अभिमान के खातिर
जान को अपनी दांव लगाएं
खड़े हैं हिंदुस्तान के खातिर
आबाद रहे ये देश हमारा खड़े हुए रखवाले हैं
महबूब वतन है जिनका वो मस्त मगन मतवाले हैं
सियाचीन की महाशीत
या तपता रेगिस्तान हो,
एक स्वप्न है आँखों में
बस हँसता हिंदुस्तान हो,
जो तूफानों में अडिग रहे वो वीर हिम्मतवाले हैं
महबूब वतन है जिनका वो मस्त मगन मतवाले हैं
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile