मैं इस मिट्टी की धड़कन हूँ, हर एक सीने में बसता हूँ,
तेरे झूठे विकासों के फ़सानों पर ही हँसता हूँ।
दशक बीते, मगर तूने फ़क़त आपस में उलझाया,
सियासत तेरी मैयत पर मैं अब लोबान रखता हूँ
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'