विज्ञापन

संत की गद्दी पे बैठा एक सौदागर

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            संत की गद्दी पे बैठा एक सौदागर पुराना,
        
                                                    
                            
आस्था की आड़ में है चल रहा काला ख़ज़ाना।

खेत गिरवी रख रहा है गाँव का भोला मुज़ारा,
और बाबा का खड़ा है इस ज़मीं पर शाही थाना।

बेचता है मोक्ष की पर्ची यहाँ हर एक चेला,
देखिए किस शान से फल-फूलता है कारख़ाना।

क़ायदे-क़ानून को पैरों तले जो रौंद डाले,
उस बग़ावत को बनाना चाहिए सीधा निशाना।

ढाल बच्चों को बना कर ख़ुद छुपे तहख़ाने भीतर,
क्या यही है संत होने का कोई सच्चा फ़साना?

थाने-तहसीलें सभी हैं उसकी चौखट पर झुकी-सी,
इस सियासत और पाखंडी का है रिश्ता पुराना।

तंज की तलवार से कर वार 'नादिर' आज ऐसा,
छोड़ जाए ये फ़रेबी आज सारा ताना-बाना।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
49 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7667 कविताएं

View Profile