विज्ञापन

पेट की ख़ातिर भटकता हर बशर लाचार है

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पेट की ख़ातिर भटकता हर बशर लाचार है,
        
                                                    
                            
आदमी बिकता यहाँ सस्ता, बड़ा बाज़ार है।

मर रही है रोज़ ही ख़ुद्दार इज़्ज़त भूख से,
हर ग़रीब अब इक सुलगता आग का अंगार है।

मुफ़लिसी की धूप में जलते रहे मज़दूर सब,
इक तरफ़ मख़मल सजी ऊँची बड़ी दीवार है।

हाकिमों के शहर में इंसाफ़ अंधा हो गया,
हर तरफ़ बस ज़ुल्म का ही अब यहाँ दरबार है।

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'

 
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11249 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile