विज्ञापन

इंसानियत से बढ़के दुनिया में कोई हस्ती नहीं

Rohit Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रात के साढ़े ग्यारह, और सड़क सुनसान थी,
        
                                                    
                            
मानसी के पाँव में उलझी हुई इक जान थी।

दस मिनट का रास्ता था, घर बहुत ही पास था,
पर अंधेरे में छुपा, बैठा कोई संत्रास था।

चीख़ गूँजी, रूह तड़पी, आसमाँ भी रो पड़ा,
जब दरिंदों का समूह, उस मासूम पर चढ़ा।

जब खुलीं आँखें तो देखा, सामने यमराज हैं,
आग की लपटें उठें, और गूँजते कुछ साज़ हैं।

काँपते होंठों से बोली, "क्या यही है वो नरक?
किस खता पर मिल गई मुझको भला ऐसी सड़क?"

आँख में आँसू लिए यमराज ने तब ये कहा,
"ये तो केवल इक झलक है, सच अभी बाक़ी रहा।

असली दोज़ख़ तो तुम्हें धरती पे अब सहना पड़े,
ज़िंदा रह कर हर घड़ी इस आग में बहना पड़े।

जब तुम्हारे अपने ही तेरे चरित्र पे शक करें,
ज़ख़्म को देखने के बदले, तुझपे ही बक-बक करें।

जब अदालत के कटघरे में सवालों की धार हो,
हर गवाही में तेरी इज़्ज़त का फिर संहार हो।

जब दरिंदे घूमते हों चौड़ी छाती तान कर,
और समाजों की निगाहें ताकती हों जान कर।

मौत के बाद का नरक तो सिर्फ़ तन को फूँकता,
पर ये दुनिया का नरक हर पल हया पे थूकता।"

आँख जब फिर से खुली, अस्पताल का बिस्तर मिला,
माँ के आँसू थे बगल में, और बाहर था गिला।

भीड़ बाहर कह रही थी, "रात को निकली थी क्यों?"
सुन के ये फुसफुसाहट, रूह सिहर उठी थी यूँ—

हर गली, हर मोड़ पर, उस पर उठे हैं सौ सवाल,
खुद उसे दोषी बताकर, कर दिया जीना मुहाल।

लड़की थी, सो बदनामियों का बोझ सर पर धर दिया,
उसके चरित्र पे शक किया, हर ख़्वाब बंजर कर दिया।

रिश्तों की मंडी में लगी, उसकी हया की बोलियाँ,
तानों के तीखे तीर थे, और व्यंग्य की थीं गोलियाँ।

आख़िर थकी इस यातना से, मौत को गले लगा लिया,
जीते-जी इस सभ्यता का, कालकूट पी लिया।

पहुँची जो फिर यमराज के दरबार में वो शांत सी,
चेहरे पे थी मुस्कान इक, और आँख में थी क्रांति सी।

बोली, "प्रभु, अब किस नरक का भय दिखाते हो मुझे?
मैं भोग आई हूँ वो सब, क्या ही बताऊँ अब तुझे।

पृथ्वी पे ही देखा है मैंने, हर चरम संत्रास को,
संस्कृति के नाम पर होते, मनुज के ह्रास को।

कहना यही है अब मुझे, इस स्वार्थी संसार से,
सजता है स्वर्ग या नर्क बस, इंसान के व्यवहार से।

धरती पे ही हैं दोनों घर, ऊपर कोई बस्ती नहीं,
इंसानियत से बढ़के दुनिया में कोई हस्ती नहीं।"

— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
36 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

570 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Kashifa

2 कविताएं

View Profile

Shreyasi Satish

521 कविताएं

View Profile

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile